DM Mayur Dixit ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

हरिद्वार

DM Mayur Dixit: संविधान दिवस के अवसर पर हरिद्वार कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने संविधान में निहित मूल आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में अपनाने का संदेश दिया।

26 नवंबर 1949 को अंगीकार किया गया था संविधान (DM Mayur Dixit)

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि 26 नवंबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान देशभर में लागू हुआ।

यह भी पढ़ें: Haridwar: संविधान के मूल्यों को जीवन और कार्यशैली में अपनाएं अधिकारी-कर्मचारी

उन्होंने कहा कि संविधान में न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता जैसे मूलभूत मूल्य समाहित हैं। इन मूल्यों को केवल शब्दों तक सीमित न रखकर अपने जीवन और कार्य व्यवहार में अपनाना प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से शासकीय सेवकों का दायित्व है।

पारदर्शिता और निष्पक्षता से करें जनसेवा

डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

अधिकारियों-कर्मचारियों ने दोहराई प्रतिबद्धता (DM Mayur Dixit Haridwar)

कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और उसमें निहित आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता सहित जिला कार्यालय के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media