Haridwar: संविधान के मूल्यों को जीवन और कार्यशैली में अपनाएं अधिकारी-कर्मचारी

देशहरिद्वार

Haridwar: संविधान दिवस के अवसर पर हरिद्वार कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। इस दौरान संविधान के आदर्शों और मूल्यों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

ईमानदारी और पारदर्शिता से निभाएं शासकीय जिम्मेदारियां (Haridwar)

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि संविधान में दिए गए आदर्शों और मूल्यों को केवल पढ़ना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाना भी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करने की अपील की। साथ ही आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

उत्तराखंड के महत्वपूर्ण कानूनों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य में लागू विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों के प्रावधानों को लेकर भी चर्चा की गई। इनमें उत्तराखंड समान नागरिक संहिता अधिनियम-2024, भूमि व्यवस्था संशोधन अधिनियम-2025, सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम-2024 और प्रतियोगी परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम-2023 शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: भगवानपुर में वाहन स्क्रैपिंग सेंटर पर बड़ी कार्रवाई

इसके अलावा उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान अधिनियम-2025, धर्म स्वतंत्रता कानून और देवभूमि परिवार अधिनियम-2026 के बारे में भी आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

गोष्ठियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों पर जोर

इन कानूनों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जनपद स्तर पर गोष्ठियां, परिचर्चाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। इसके लिए प्रशासन, अभियोजन, पुलिस और न्याय विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करने पर भी बल दिया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता गंगा शरण खन्ना और ओम प्रकाश सम्मानित (Haridwar News)

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता गंगा शरण खन्ना और अधिवक्ता ओम प्रकाश को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप निदेशक श्याम सिंह तोमर, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, अभियोजन अधिकारी बीपी टमटा, राजीव डोभाल, धर्मेंद्र कुमार, एडवोकेट रमन सैनी, एडवोकेट नीलू शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media