दुनिया

सेना के बिना कैसे सुरक्षित रहते हैं ये 6 देश ? जानें अनोखी वजह

पूरी दुनिया में मौजूद सभी देश अपनी सुरक्षा के लिए सेना और पुलिस का प्रयोग करते है।अन्य देशों से अपने देश को बचाने के लिए अपनी सेना को हर तरह का परिक्षण भी देते है। सामान्य तौर पर जब भी हम सुरक्षा की बात करते है तो हमारे मस्तिष्क में पुलिस और सेना की तस्वीर एकदम से सामने आ जाती है। लेकिन अगर हम कहे कि सेना के बिना सुरक्षित देश भी है। जिनके पास अपनी कोई सेना नहीं है, तो आपके दिमाग में एकदम से यह सवाल जरूर उठेगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है ? आपकी इसी जिज्ञासा को दूर करने के लिए आगे हम आपको बताएंगे ऐसे छह देशों के बारे में जिनके पास सेना नहीं है फिर भी सुरक्षा के मामले में अव्वल है। 

मॉरिशस 

सेना के बिना सुरक्षित देश के क्रम में पहला द्वीपराज्य मॉरिशस है। यहाँ कुल मिलाकर 13 लाख लोग रहते है। मॉरिशस ने साल 1968 में यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यहां नियमित सशस्त्र सेना नहीं है बल्कि पुलिस बल और अर्धसैनिक इकाई है। यहां मौजूद पुलिसबल आंतरिक और बाहरी दोनों सुरक्षा को संभालते है। 

मोनाको  

दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश मोनाको है। लेकिन इसके बावजूद भी मोनाको में सेना नहीं है। यहां कुल 31,000 निवासी हैं। इस देश में 17वीं शताब्दी के बाद से किसी भी प्रकार की कोई सेना नहीं है। फ्रांसीसी सेना इस देश को सुरक्षा प्रदान करती है। 

कोस्टा रिका 

कोस्टा रिका में साल 1949 के बाद से कोई सशस्त्र बल नहीं है। यहां सुरक्षा उद्देश्यों के लिए पुलिस बलों का उपयोग  किया जाता है। बिना सेना के भी यह देश सबसे बड़े देशों में से एक है। हालांकि, यहां आंतरिक मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस मौजूद रहती है। 

यह भी पढ़े : महिलाओं के लिए भारत कितना सुरक्षित? बलात्कार के मामलों का सच

आइसलैंड 

आइसलैंड नाटो का सदस्य है जिसके बावजूद भी इस देश के पास अपनी कोई सेना नहीं है। साल 1869 से इस देश में सेना नहीं है , नाटो इस देश की रक्षा करती है। जिसकी जिम्मेदारी अमेरिका के पास है। आइसलैंड  मामले में भी काफी अच्छा देश है। 

ग्रेनाडा 

साल 1983 में इस द्वीप देश पर अमेरिका ने हमला कर दिया था। जिसके बाद से इस देश के पास अपनी कोई सेना नहीं है। द्वीप के पास रॉयल ग्रेनेडा पुलिस फाॅर्स नमक एक पुलिस बल है जो तट रक्षक के रूप में काम करती है। 

सेंट लुसिया 

इस क्रम में आखिरी सेंट लुसिया उत्तर अमेरिका महाद्वीप में कैरिबियन क्षेत्र में एक उपजाऊ द्वीप देश है। इस देश के पास भी अपनी कोई सेना नहीं है। हालांकि, सेंट लुसिया के पास नौसेना बल है। साथ ही अपना पुलिसबल भी है। 

यह बेहद आश्चर्यजनक बात है कि बिना सेना के भी यह सभी देश खुशहाली से जीवन व्यतीत कर रहे है। दुनिया से सम्बंधित अन्य रोचक जानकरी के लिए न्यूज़ वेबसाइट से जरूर जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *