Dehradun Traffic Plan: टपकेश्वर शोभायात्रा से बदलेगा शहर का ट्रैफिक प्लान

Dehradun Traffic Plan: राजधानी देहरादून में बुधवार को दो प्रमुख शोभायात्राओं के चलते शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। सुबह बारावफात की शोभायात्रा और बाद में भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा निकलेगी। दोनों आयोजनों को देखते हुए देहरादून पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है।
यातायात प्लान सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा और टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा के संपन्न होने तक लागू रहेगा। ऐसे में शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को डायवर्जन और अस्थाई रोग का सामना करना पड़ सकता है।
टपकेश्वर शोभायात्रा से बदलेगा ट्रैफिक प्लान (Dehradun Traffic Plan)
भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होगी। शोभा यात्रा के चलते निरंजनपुर मंडी, लालपुल और माता वाला बाग़ कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले वाहनों को जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा प्रिंस चौक और रेलवे स्टेशन की तरफ से आने वाले यातायात को आवश्यकता के अनुसार रोक-रोकर आगे बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Haridwar: हरिद्वार में 2027 का चुनावी गणित हुआ शुरू! कौन मारेगा बाजी?
इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जेंट
शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पहुंचने से पहले बल्लीवाला से आने वाले वाहनों को कमला पैलेस की तरफ भेजा जाएगा। ठीक इसी प्रकार लक्ष्मण चौक की ओर से आने वाले वाहनों को पार्क रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
घंटा घर से चकराता रोड (dehradun traffic plan 26 august) की ओर जाने वाले वाहनों को दिलाराम चौक की तरफ से भेजा जाएगा। बल्लूपुर की ओर से आने वाले यातायात को कृष्ण नगर चौक और बिंदास चौक की कट होते हुए दिलाराम चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। घंटाघर और चकराता रोड की ओर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे बैरियर (Dehradun Traffic Plan News)
देहरादून पुलिस की ओर से यातायात नियंत्रण के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। इनमें लालपुल, बल्लीवाला चौक, मातावाला बाग तिराहा, बल्लूपुर चौक, कौलागढ़ चौक, दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक और घंटाघर शामिल हैं।
