Haridwar: 60 बालिकाएं सम्मानित, CDO ने मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश

हरिद्वार

Haridwar: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शनिवार को रोशनाबाद स्थित जिला बार एसोसिएशन के सभागार में बालिका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हाईस्कूल की परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जनपद की 60 बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

प्रशस्ति पत्र और स्मार्ट वॉच देकर किया सम्मानित (Haridwar)

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सम्मानित बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, पोषण किट और स्मार्ट वॉच प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का उत्साह बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

समय का सदुपयोग और अनुशासन जरूरी: सीडीओ

समारोह को संबोधित करते हुए सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बालिकाओं की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस मुकाम तक व्यक्ति पहुंचता है, उसे बनाए रखने के लिए समय का सदुपयोग, अनुशासन और लगातार प्रयास जरूरी हैं। कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से ही निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Haridwar ARTO: एआरटीओ नेहा झा के नेतृत्व में सुबह 4 बजे से हुई बसों की जांच

उन्होंने बालिकाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और शिक्षा के साथ खेलों में भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा हैं और ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करते हैं।

अधिकारियों ने भी बढ़ाया बालिकाओं का उत्साह (Haridwar News)

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चन्द, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जसमद्र सिंह, सचिव विपिन चतुर्वेदी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के प्रतिनिधि काजल ने भी बालिकाओं की उपलब्धियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अविनाश भदौरिया ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में अधिवक्ता, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, बालिकाएं, उनके अभिभावक तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media