Haridwar: IIA रुड़की चैप्टर के औद्योगिक सम्मेलन में सरकार और उद्योग जगत के बीच हुआ संवाद

हरिद्वार

Haridwar: भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम की खराब स्थिति और बदहाल सड़कों का मुद्दा एक बार फिर सामने आया। आईआईए रुड़की चैप्टर की ओर से आयोजित एमएसएमई औद्योगिक सम्मेलन-2026 में उद्यमियों ने कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी और संबंधित विभागों के अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। मंत्री ने समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने का आश्वासन दिया।

सम्मेलन में जुटे सैकड़ों उद्यमी (Haridwar News)

भगवानपुर क्षेत्र के एक होटल में आयोजित सम्मेलन में उत्तराखंड सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भारत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय और प्रदेश स्तर के सैकड़ों उद्यमियों तथा औद्योगिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन का उद्देश्य उद्योगों से जुड़ी समस्याओं को सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचाना तथा उनके समाधान के लिए संवाद स्थापित करना था। इस दौरान औद्योगिक इकाइयों के संचालन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

खराब सड़कें और जल निकासी बनी परेशानी

उद्यमियों ने बताया कि भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेनेज की उचित व्यवस्था नहीं होने और सड़कों की खराब हालत के कारण माल की आवाजाही और रोजमर्रा के औद्योगिक काम प्रभावित होते हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार और समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग भी रखी।

यह भी पढ़ें: Haridwar: जिलाधिकारी ने दिए निर्वाचन कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करना सरकार की प्राथमिकता है। ड्रेनेज, सड़कों और अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विभागीय अधिकारियों के साथ हुआ विचार-विमर्श (Haridwar News Today)

सम्मेलन में उद्योग विभाग, जिला उद्योग केंद्र, श्रम विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिडकुल, सीडा, पुलिस, जिला पंचायत और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आईआईए रुड़की चैप्टर के पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सरकार और उद्योग जगत के बीच संवाद बढ़ाने की पहल बताया। कार्यक्रम में आईआईए के प्रदेश अध्यक्ष तरुण गोयल, चैप्टर अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव दीपमणि मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य और औद्योगिक प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media