Haridwar: जिलाधिकारी ने दिए निर्वाचन कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश

Haridwar: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार जिले में मतदान और मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित विभागों, कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिक्षकों का अद्यतन विवरण निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों से मांगा गया डाटा (Haridwar)
निर्वाचन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जनपद में केंद्र और राज्य सरकार के सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी विभागों, कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत कार्मिकों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके आधार पर मतदान और मतगणना के लिए आवश्यक कर्मचारियों की व्यवस्था की जाएगी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में यह डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: नगर आयुक्त नंदन कुमार ने किया ICCC सेंटर का निरीक्षण
5 नवंबर तक जमा करनी होगी जानकारी
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि प्रारूप-1 और प्रारूप-2 के भाग 2/1, 2/2, 2/3 और 2/4 में कार्मिकों का विवरण स्पष्ट, सही और त्रुटिरहित तरीके से भरकर 5 नवंबर 2026 तक जमा कराया जाए।
विभाग और कार्यालय यह जानकारी ई-मेल आईडी uahar@nic.in या हार्ड कॉपी के माध्यम से जिला सूचना विज्ञान केंद्र, हरिद्वार में उपलब्ध करा सकते हैं। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जानकारी अद्यतन हो और निर्धारित प्रारूप के अनुरूप हो, ताकि डाटाबेस तैयार करने में किसी तरह की परेशानी न आए।
समय पर जानकारी नहीं देने पर कार्रवाई (Haridwar News)
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि तय समयसीमा तक कार्मिकों का विवरण उपलब्ध कराना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि तक जानकारी नहीं देने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि समय पर और सही डाटाबेस तैयार होने से विधानसभा निर्वाचन-2027 के दौरान मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।
