Haridwar: नगर आयुक्त नंदन कुमार ने किया ICCC सेंटर का निरीक्षण

हरिद्वार

Haridwar: कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को तकनीक से मजबूत बनाने के लिए हरिद्वार में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) विकसित किया जा रहा है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने CCR भवन की नवनिर्मित बिल्डिंग में निर्माणाधीन सेंटर का निरीक्षण कर काम की प्रगति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण और उपकरण स्थापना का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

डाटा सेंटर और सर्वर रूम की तैयारियों का जायजा (Haridwar)

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने डाटा सेंटर और सर्वर रूम में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सेंटर का निर्माण पेयजल विभाग द्वारा कराया जा रहा है, जबकि आईटीआई (PSU) की ओर से तकनीकी व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। यहां अत्याधुनिक सर्वर, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम और अन्य जरूरी उपकरण लगाए जाने हैं।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य से लेकर तकनीकी उपकरणों की स्थापना तक गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कार्य तय मानकों के अनुसार पूरे करने और सेंटर को प्राथमिकता के आधार पर जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए।

एक जगह से होगी शहर के प्रमुख क्षेत्रों की निगरानी

कुंभ मेले के दौरान शहर के प्रमुख स्थानों, मार्गों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की निगरानी इसी सेंटर से की जाएगी। इससे विभिन्न इलाकों की गतिविधियों पर एक ही स्थान से नजर रखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: हरिद्वार- रुड़की में दूध, मिठाई और पनीर के नमूने लिए गए

सेंटर के जरिए भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों से मिलने वाली सीसीटीवी फीड को एकीकृत रूप से देखा जा सकेगा, जिससे किसी आपात स्थिति या अव्यवस्था की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

कुंभ से पहले सेंटर को क्रियाशील बनाने की तैयारी (Haridwar News)

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ICCC सेंटर को कुंभ मेले से पहले क्रियाशील बनाया जाए, ताकि शहर की तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था समय रहते शुरू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media