हरिद्वार

Haridwar Urs Mela: जल्द शुरू होगा उर्स मेला! अपर जिलाधिकारी ने की बैठक

Haridwar Urs Mela: हरिद्वार जिले में आयोजित होने वाले 758वें सालाना पिरान कलियर उर्स/मेला-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उर्स मेले की तैयारियों की जानकारी दी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

13 अगस्त से शुरू होगा उर्स मेला (Haridwar Urs Mela)

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 758वें सालाना उर्स का आयोजन 13/14 अगस्त 2026 से 3/4 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। चांद दिखाई देने के बाद मेहंदी डोरी की रस्म के साथ उर्स का शुभारंभ होगा। वहीं, मेले के मुख्य धार्मिक कार्यक्रम 24-25 अगस्त से 28-29 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को लेकर क्या कहा?

अतिक्रमण हटाने और सुगम आवागमन के निर्देश

अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि उर्स शुरू होने से पहले मेला क्षेत्र से सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएं। साथ ही श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए बेहतर यातायात और मार्ग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तय समय सीमा में अपने कार्य पूरे करें, ताकि देश-विदेश से आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुरक्षा, बिजली, पार्किंग और स्वास्थ्य सेवाओं की होगी बेहतर व्यवस्था

बैठक में अस्थायी कार्यालय, पुलिस चौकियां, जर्मन हैंगर, बैरिकेडिंग, अस्थायी दुकानें, विद्युत व्यवस्था, मोबाइल शौचालय, पार्किंग, सफाई, पेयजल, चिकित्सा और अग्निशमन सेवाओं की विस्तृत समीक्षा (haridwar news) की गई। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश कार्यों की ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शेष कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अस्थायी पुलिस चौकियों, जल पुलिस और मोटर बोट की तैनाती की जानकारी दी। वहीं रेलवे और परिवहन विभाग ने अतिरिक्त ट्रेनों, शटल बसों और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा की। नगर पंचायत पिरान कलियर, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग ने भी अपनी तैयारियों की जानकारी साझा की।

श्रद्धालुओं की सुविधा रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता (Haridwar Urs Mela 2026)

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि उर्स मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग नियमित समन्वय के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दें।

यह भी पढ़ें: Haridwar BJP: पार्टी को बड़ा झटका, प्रमोद खारी के इस्तीफे के बाद युवाओं ने भी छोड़ी बीजेपी

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। वहीं पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद ने भी सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए उर्स मेले की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का आह्वान किया। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media