उत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar News: पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को लेकर क्या कहा?

Haridwar News: हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अपनी ही पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को लेकर टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को लेकर क्या कहा? (Haridwar News)

कार्यक्रम के दौरान संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम लेते हुए कहा कि अभी तो पुष्कर धामी के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं और वह अभी पांच-छह कार्यकाल पूरे करेंगे।” उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे मुख्यमंत्री के लंबे राजनीतिक भविष्य से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक व्यंग्य मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Badrinath News: समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने दिए चढ़ावे का पूरा रिकॉर्ड रखने के निर्देश

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर लगाए षड्यंत्र के आरोप

संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ “बूढ़े नेता” षड्यंत्र की राजनीति कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच भी इस पर बहस शुरू हो गई है। फिलहाल भाजपा की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मुख्यमंत्री ने शुरू किया ‘बीज संजीवनी अभियान’

जिस कार्यक्रम में यह बयान सामने आया, उसी दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का शुभारंभ भी किया। आम महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम, जामुन, कटहल, नीम और बेल के बीज रोपित कर अभियान की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें: CM Dhami: कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियां समय पर पूरी करें- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि फल खाने के बाद उनके बीज फेंकने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर रोपित करें, ताकि भविष्य में अधिक से अधिक पेड़ तैयार हो सकें।

हरित उत्तराखंड बनाने की अपील (Haridwar News Today)

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीज संजीवनी अभियान की शुरुआत हरिद्वार से की गई है और इसे पूरे प्रदेश में जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान से प्राकृतिक रूप से अधिक पौधे विकसित होंगे, जिससे जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और हरित उत्तराखंड के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों और प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड को अधिक हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media