Haridwar: हरिद्वार में सरकारी योजनाओं की निगरानी होगी आसान

उत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar: सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करने और उनके कामकाज की स्थिति जानने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद ली जाएगी। शनिवार, 21 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सभागार में AI आधारित मोबाइल ऐप और पोर्टल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्यमंत्री को ऐप और पोर्टल की विशेषताओं और इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी।

स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा की योजनाओं पर रहेगी नजर (Haridwar)

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस ऐप और पोर्टल के माध्यम से सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की निगरानी की जा सकेगी। इसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अलग-अलग विभागों की योजनाओं को शामिल किया जाएगा। इसके जरिए योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही आम लोगों को भी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

आमजन तक आसानी से पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने कहा कि आधुनिक तकनीक और AI का इस्तेमाल शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस ऐप और पोर्टल के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक सरल और तेजी से पहुंचाई जा सकेगी। इससे लोगों को योजनाओं को समझने और उनका लाभ लेने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें: CM Dhami: सीएम धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सकता है और सरकारी सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकता है। सरकार का प्रयास है कि आधुनिक तकनीक का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

कुंभ-2027 की तैयारियों की भी हुई समीक्षा (Haridwar News)

AI ऐप और पोर्टल के प्रदर्शन के साथ मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस दौरान मेलाधिकारी सोनिका ने कुंभ के लिए चल रहे विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आयोजन से जुड़ी तैयारियों की प्रगति की जानकारी दी।

बैठक में आईजी मेला योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, एसएसपी मेला आयुष अग्रवाल और एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media