राजनीतिहरिद्वार

Pramod Khari Haridwar: BJP को एक और झटका, दर्जनों युवाओं ने दिया इस्तीफा

Pramod Khari Haridwar: खानपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लगातार झटके लगते दिखाई दे रहे हैं। पूर्व भाजपा नेता प्रमोद खारी के इस्तीफे के बाद अब उनके समर्थक कई युवाओं ने भी पार्टी से नाता तोड़ने का फैसला किया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित दो अलग-अलग सामूहिक इस्तीफा पत्र सामने आए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवाओं के हस्ताक्षर हैं।

पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा (Pramod Khari Haridwar)

प्रमोद खारी के भाजपा से इस्तीफा देने के बाद वे भी उनके समर्थन में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध भी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Health Update: गर्दन में रहती है अकड़ी? इन एक्सरसाइज से मिलेगी राहत

खानपुर विधानसभा के सभी साथी का भाजपा से इस्तीफा

पत्र में लिखा गया है कि “माननीय प्रमोद खारी जी के भाजपा से इस्तीफा देने के कारण उनके समर्थन में आज खानपुर विधानसभा के सभी साथी भाजपा से इस्तीफा देते हैं। कृपया इस्तीफा स्वीकार करें।” वहीं दूसरे पत्र में भी इसी आशय की बात दोहराते हुए युवाओं ने प्रमोद खारी के समर्थन में सामूहिक रूप से पार्टी छोड़ने की घोषणा की है।

समर्थकों के बीच प्रभाव (Haridwar News)

दोनों पत्रों पर कई युवाओं के हस्ताक्षर और नाम दर्ज हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि प्रमोद खारी के इस्तीफे का असर केवल व्यक्तिगत स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके समर्थकों के बीच भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 5G: बड़ी छूट! जानें नई कीमत और ऑफर्स

हालांकि, भाजपा की ओर से इन इस्तीफों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि यह सिलसिला आगे भी जारी रहा, तो आगामी विधानसभा चुनाव से पहले खानपुर की राजनीतिक तस्वीर पर इसका असर पड़ सकता है। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि प्रमोद खारी का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा और भाजपा इस स्थिति से कैसे निपटती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media