Pramod Khari Laksar: प्रमोद खारी ने लक्सर में स्पोर्ट्स अकैडमी का किया शुभारंभ
Pramod Khari Laksar: लक्सर में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल करते हुए भगत सिंह स्पोर्ट्स अकैडमी का भव्य शुभारंभ किया गया। अकैडमी का उद्घाटन पूर्व भाजपा नेता प्रमोद खारी ने संस्थापक के रूप में किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और क्षेत्र के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रमोद खारी ने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके जोश, लगन एवं खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि लक्सर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और उचित मार्गदर्शन देने की है।

‘खिलाड़ी ही देश का भविष्य हैं’ (Pramod Khari Laksar)
अपने संबोधन में प्रमोद खारी ने कहा कि देश का भविष्य हमारे युवा खिलाड़ी हैं। उनकी प्रतिभा को निखारना, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना और आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी खेल और खिलाड़ियों के हित में उनका सहयोग लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas: हरिद्वार में शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया कारगिल विजय दिवस
उन्होंने कहा कि भगत सिंह स्पोर्ट्स अकैडमी क्षेत्र के युवाओं के लिए नई उम्मीद और नई दिशा साबित होगी, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों को दी शुभकामनाएं
प्रमोद खारी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक अभिषेक चौहान, खेल प्रशिक्षक अंकुर चौहान, समीर मलिक, मनीष चौधरी, अंकुल चौधरी तथा पूरी आयोजन टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने जिस समर्पण और मेहनत से इस अकैडमी की शुरुआत की है, वह निश्चित रूप से क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए लाभदायक साबित होगी।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने भगत सिंह स्पोर्ट्स अकैडमी (laksar sports academy) के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

