Rishikesh: गंगा में नहाते समय जयपुर के युवक-युवती बहे, तलाश में जुटी SDRF

Rishikesh: उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित शिवपुरी क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां राजस्थान के जयपुर से घूमने आए एक युवक और युवती नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया। हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

चार दोस्तों के साथ घूमने आए थे ऋषिकेश (Rishikesh)
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के जयपुर से चार दोस्त घूमने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। सभी शिवपुरी क्षेत्र के एक कैंप में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे इनमें से एक युवक और युवती गंगा नदी में नहाने के लिए चले गए। काफी समय बीतने के बाद भी जब दोनों वापस नहीं लौटे तो उनके साथ मौजूद दोस्तों को चिंता हुई।
यह भी पढ़ें: Haridwar: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए प्रशासन ने कसी कमर
साथियों ने आसपास दोनों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को घटना की सूचना दी।यह
SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और गंगा नदी में तलाशी अभियान चलाया। टीम ने दोनों की तलाश के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन अभियान के दौरान उनका कोई पता नहीं चल पाया। दोनों की तलाश जारी है।
जयपुर के रहने वाले हैं युवक-युवती (Rishikesh News)
गंगा के बहाव में लापता हुए युवक की पहचान लवेश साटीवाल (26 वर्ष), पुत्र सुरेश साटीवाल, निवासी जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान चेतना मीणा (27 वर्ष), पुत्री हरिशंकर मीणा, निवासी प्रताप नगर, जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।
घटना के बाद से दोनों के साथ आए दोस्तों में चिंता का माहौल है। SDRF की टीम गंगा में सर्च अभियान चला रही है।
