ऋषिकेशक्राइम

Rishikesh: अजेंद्र हत्याकांड में नया मोड़! मृतक के पिता ने किया बड़ा खुलासा

Rishikesh: ऋषिकेश से एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जिसमें एक दोस्त ने अपने ही करीबी दोस्त की 32 बार चाकू से वार कर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और हत्यारे को फांसी देने की मांग की जा रही है। सबसे पहले परिजनों और स्थानीय लोगों ने मृतक अजेंद्र कंडारी के शव को बद्रीनाथ हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके सबको समझाया और शांत किया।

मृतक के पिता ने दिए दो दोस्तों के नाम (Rishikesh )

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मृत्यु युवक के दो दो समेत दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: Haridwar Latest News: हरिद्वार में बनेगा एक और एलिवेटेड हाईवे

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पुलिस में जानकारी दी कि शनिवार की रात को करीब 10:30 बजे युवक की हत्या हुई। नरेंद्र नगर ब्लॉक में मटियाली गांव निवासी रायचंद कंडारी ने तहरी देकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह कई समय से परिवार के साथ मुनिकीरेती के शीशम झाड़ी क्षेत्र में रहते हैं। शनिवार के दिन शाम को 6:30 बजे पड़ोस में रहने वाला अक्षय पुत्र नरेश ठाकुर, उनके 30 वर्षीय बेटे अजेंद्र को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। जब अजेंद्र रात को 9:00 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उसे हमने संपर्क किया। अजेंद्र ने फोन उठाया और कहा कि वह खारास्तोत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान के पास है।

यह भी पढ़ें: Share Market Today: शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत! फोकस पर ये शेयर्स

अजेंद्र के साथ मारपीट की घटना

इस वार्तालाप के बाद करीब 10:30 बजे मृतक के पिता के पास फोन आया कि उनके बेटे के साथियों ने उसके साथ मारपीट की है। यह जानकारी भी दी कि आरोपी खुद अजेंद्र को अस्पताल ले गया। परिजन जल्दी में ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंचे तो वहां उन्हें अपना बेटा नहीं मिला। इसके बाद वह मायाकुंड में स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां उनका बेटा खून से लथपथ था। अजेंद्र के पिता ने बताया कि उन्हें देखते ही अक्षय अपने साथियों के साथ भाग गया। इसके बाद वह अपने बेटे को एम्स ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media