नैनीताल

Udham Singh Nagar: 15 घंटे दर्द से तालाब में तड़पता रहा हाथी

Udham Singh Nagar: उधम सिंह नगर से एक दिल दुखा देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, गूलरभोज से लालकुआं जा रही स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक नर हाथी बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हाथी को पेन किलर दी। शनिवार सुबह से पीपल पड़ाव और टांडा रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहें।

15 घंटे तड़पता रहा हाथी (Udham Singh Nagar)

हैरानी वाली बात है कि यह घटना के लगभग 15 घंटे 20 जाने के बाद शनिवार दोपहर 11:30 बजे तक रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। प्रतिष्ठित मीडिया संस्था द्वारा इस बात का दावा किया गया है। जिसकी वजह से घायल हाथी तालाब में तड़पता रहा। यह घटना शुक्रवार रात 8:30 बजे हुई थी। यह खबर बेहद निंदनीय और दिल को दुखा देने वाली है। एक तरफ इंसान अपनी सुख सुविधा के लिए जानवरों के घर यानी कि जंगलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। दूसरी ओर इस वजह से होने वाली दुर्घटनाओं से जानवरों को क्षति पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: विवादित ठेके की सालाना कमाई पढ़कर उड़ जाएंगे होश

उसके बावजूद भी घायल जानवरों की सही से कोई देखरेख भी नहीं कर रहा है। यह घटना हमें प्रकृति की ओर से चेतावनी दे रही है कि मनुष्य को सुधर जाना चाहिए वरना प्रकृति जब अपना बदला लेगी तो केवल तबाही होती है।

ट्रेन की गति तेज होने से हुआ हादसा

टांडा रेंज के रेंजर रूपनारायण गौतम ने जानकारी (Udham Singh Nagar Latest News) दी है कि यह घटना रेलवे ट्रैक के किलोमीटर संख्या 16/8 के पास हुई है। उन्होंने बताया कि इस जगह से कुल 50 मीटर आगे 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा का बोर्ड भी लगा हुआ है। करीब साढ़े तीन साल पहले इसी जगह पर एक हथिनी और उसके बच्चे की ट्रेन से टकराकर मौत हुई थी। इसके बाद यह बोर्ड लगाया गया। इतना होने के बाद भी ट्रेन की गति बहुत ज्यादा थी।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: पढ़िए हरिद्वार यातायात प्लान 2 नवंबर 2025

हाथी की पिछली टांगे बुरी तरह चोटिल (Udham Singh Nagar News)

वन क्षेत्राधिकारी पीपल पड़ाव पीसी जोशी ने बताया की हाथी की स्थिति गंभीर है। नर हाथी के पिछले दोनों टांगें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। आगरा रेस्क्यू सेंटर से फिलहाल बातचीत जारी है। उनके दिशा निर्देशों के आधार पर ही इलाज शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media