Rishikesh News: 5 लाख की लागत से निगम ने लगा दी पुरानी टाइल्स
Rishikesh News: ऋषिकेश नगर निगम की तरफ से इंद्रमणि बडोनी चौक के पास इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण के दौरान पुरानी टाइल्स लगाने का आरोप लगा है। पहले तो केवल यह आरोप था लेकिन निगम के अधिकारियों ने जब निरीक्षण किया तो इस बात की पुष्टि हुई है। इस पूरी घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है।
5 लाख की लागत से लग रही पुरानी टाइल्स (Rishikesh News)
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 लाख की लागत से इंद्रमणि बडोनी चौक के पास नगर निगम की ओर से रोडवेज की वर्कशॉप के गेट तक डेढ़ सौ मीटर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जा रही है। इसी स्थान पर पहले लोनिवि ऋषिकेश की तरफ से टाइल्स बिछाई गई थी। अब इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के लिए नगर निगम ने टेंडर किए थे।
यह भी पढ़ें: CM Dhami: क्या है उत्तराखंड महक क्रांति नीति 2026-36? जानिए सब
उखाड़ी गई पुरानी टाइल्स
सबसे पहले नगर निगम ने टेंडर के बाद लोनिवि की तरफ से बिछाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स को उखाड़ गया था। इसके ढेर भी लगाए गए थे। इस दौरान गड़बड़ तब हुई जब नई टाइल्स के बीच में लोनिवि वाली पुरानी टाइल्स भी लगा दी गई। रोडवेज वर्कशॉप से सटी दुकानों के सामने एक स्थान पर बड़े हिस्से में पुरानी टाइल्स लगाई गई है। नए काम में पुरानी टाइल्स लगाने पर लोगों ने नगर निगम की कार्यशैली पर जमकर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: शव को कुतरने के मामले में डीएम मयूर दीक्षित हुए सख्त
नगर आयुक्त ने दिया बयान (Rishikesh News Today)
इस पूरे मामले को लेकर नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बयान दिया है की इंद्रमणि बडोनी चौक के पास जिस स्थान पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य जारी है। वहां नई टाइल्स के मध्य में पुरानी टाइल्स लगाई गई है। उन्हें हटवाने के लिए कह दिया गया है। इसके साथ ही काम गुणवत्ता पूर्ण हो इस बात की चेतावनी निर्माण अनुभाग को दी गई है।

