देशदेहरादून

CM Dhami News: सीएम धामी ने क्यों की सभी दलों से एकजुट होने की अपील?

CM Dhami News: दो दिन बाद यानी 16 अप्रैल से संसद में प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष सत्र शुरू होगा। जिससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने राज्य के सभी सांसदों और राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भेजे हैं। जिसके जरिए मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सबकी सहमति बनाने और संसद में भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में क्या लिखा? (CM Dhami News)

सीएम धामी ने पत्र में लिखा है कि आगामी 16 अप्रैल से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष विमर्श के लिए सत्र आयोजित होगा। यह हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को और बेहतर करने के साथ-साथ देश की आधी आबादी को निर्णय निर्माण की प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा प्रभावी रूप से शामिल करने की दिशा पर एक महत्वपूर्ण कदम है। किसी समाज का निर्माण तभी पूर्ण रूप से हो सकता है जब उसकी महिलाएं समान अवसरों के साथ आगे बढ़े और नेतृत्व करें। आज देश की बेटियां स्पेस से लेकर स्पोर्ट्स तक, स्टार्टअप से लेकर सशस्त्र बलों तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: हरिद्वार में धूमधाम से मनाया जा रहा बैसाखी पर्व

सभी दलों से एकजुट होने की अपील

सीधे तौर पर इस पत्र के जरिए सीएम धामी ने सभी दलों से इस विषय पर एकजुट होने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि साल 2023 में सभी दलों के सांसदों ने एकजुटता दिखाई थी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया था। अब इस अधिनियम को पूरी भावना के साथ लागू करने का समय आ गया है। ऐसे में एक बार फिर सभी को एकजुट होने की जरूरत है।

उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ा अवसर (CM Dhami News Today)

उत्तराखंड की बेटियों के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम नए अवसर खोलेगा जो राजनीति समेत अन्य सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही है। जैसे पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों और सहकारी संस्थाओं में महिला आरक्षण के सफल क्रियान्वन ने सक्षम महिला नेतृत्व की सशक्त पंक्ति तैयार की है। यह अब राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर भी अपनी भूमिका निभाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Congress: कांग्रेस के अंदर ही वोट खेल? युवा चुनाव पर बवाल

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करेगी और समाज की वास्तविक आवश्यकताओं को और ज्यादा संवेदनशीलता से समझने में सहायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media