देहरादून

Uttarakhand Weather: झुलसाने वाली गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

Uttarakhand Weather: वर्तमान समय में उत्तराखंड में भीषण गर्मी के कर से लोग परेशान हैं। लेकिन, राहत की बात है कि इस झुलसाने वाली गर्मी से जल्द ही सभी को राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न जनपदों में बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावनाएं बताइ गई है।

इन जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी (Uttarakhand Weather)

28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में कहीं-कहीं बादल गरजेंगे। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

राज्य की राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?

29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जनपदों में बादल गरजेंगे। बिजली चमकेगी और ओलावृष्टि समेत 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति से तेज हवाएं चलेंगी। जिसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Job: पशुपालन विभाग में निकली बंपर भर्तियां!

अनावश्यक यात्रा से बचें (Uttarakhand Weather Update)

खराब मौसम के समय सभी से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से जितना हो सके बचें। 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा संबंधित जनपदों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतिहात व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के आदेश जारी हुए हैं। इसके अलावा आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड पर रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही तत्काल कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने की सलाह दी गई है।

सचिव आपदा प्रबंधन ने की अपील

हालात को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य (uttarakhand rainfall alert) के लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें।

यह भी पढ़ें: Khatima: खटीमा में पूर्व सैनिकों ने विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा

सुरक्षित स्थान पर रहे और आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित जगह पर रहे। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से उचित दूरी बनाकर रखें। साथ ही मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media