हरिद्वार

Haridwar News: जिला आपदा प्रबंधन टीम ने तत्परता से की समस्याएं हल

Haridwar News: जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने जानकारी दी कि जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से आज विभिन्न क्षेत्रों से जलभराव की सूचना प्राप्त हुई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु सूचना उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों एवं आपदा प्रबंधन टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई।

जनहानि और पशुहानि की सुचना नहीं (Haridwar News)

उन्होंने यह भी बताया है कि जनपद में भारी बारिश के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि,पशुहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। तथा आपदा प्रबन्धन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराई गई सूचनाओं पर संबंधित विभागों द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई है।इसके अलावा रुड़की क्षेत्र के बसेड़ी तालाब के पास निर्माणाधीन भवन के चारों ओर जलभराव होने से दो व्यक्ति के फंसने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू कर संबंधित दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला गया।

अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई के लिए भेजा

वार्ड संख्या-19 मंगलौर रुड़की में भारी वर्षा के कारण सड़क पर जलभराव होने की सूचना संबंधित राजस्व विभाग को भेजी गई। वहीं नगर पंचायत पड़ली गुर्जर क्षेत्र में घरों के आसपास जलभराव, साउथ सिविल लाइन रुड़की में सड़क पर पानी भरने, ग्राम मंडावली में तालाब का पानी घरों में प्रवेश करने तथा भगवानपुर क्षेत्र के एक्कल खुर्द गांव में छह घरों में पानी भरने की सूचना पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: सीएम धामी से की लक्सर नेता प्रमोद खारी ने अपील

टीन शेड पर पेड़ गिरने का कारण 2 लोग घर के अंदर फंसे (Haridwar News Today)

इसके अतिरिक्त हरिद्वार रेलवे रोड स्थित काली कमली धर्मशाला के पास टीन शेड पर पेड़ गिरने का कारण 2 लोग घर के अंदर फंस गए थे। कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त होते ही फायर,पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर त्वरित राहत एव बचाव कार्य शुरू कर 2 लोगों को बचाया गया। लालढांग क्षेत्र में एक मकान की दीवार गिरने, रुड़की की पुरानी तहसील के समीप शिव मंदिर परिसर में जलभराव, मंगलौर क्षेत्र में कई घरों में पानी घुसने तथा लक्सर क्षेत्र के गुलजार अहमद के खेत तक पानी पहुंचने की सूचनाओं पर भी संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। भगत सिंह चौक के पास रेलवे पुलिया के नीचे एक बस फंस गई थी,जिसको रेस्क्यू टीम द्वारा सुरक्षित निकला गया तथा चौधरी चरण सिंह कॉलोनी के अंदर जलभराव की शिकायत पर भी त्वरित कार्रवाई की गई।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में किसी भी राष्ट्रीय, राज्य अथवा जिला मार्ग के बंद होने की सूचना नहीं है तथा सभी प्रमुख सड़क मार्ग यातायात के लिए खुले हुए हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा लगातार जारी है, इसलिए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें: Laksar News: विधायक निधि घोटाला! कागजों में बनी सड़क हकीकत में गायब

गंगा नदी का जलस्तर भी लगातार निगरानी में है। भीमगोड़ा बैराज, हरिद्वार पर दोपहर 2:00 बजे जलस्तर 290.90 मीटर तथा शाम 4:00 बजे 290.95 मीटर दर्ज किया गया, जो 293.00 मीटर के चेतावनी स्तर और 294.00 मीटर के खतरे के निशान से नीचे है। वर्षा का सर्वाधिक रिकॉर्ड रुड़की में 160 मिमी, लक्सर में 180 मिमी, हरिद्वार में 122 मिमी, रोशनाबाद में 115 मिमी तथा भगवानपुर में 45 मिमी दर्ज किया गया।
 जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि भारी वर्षा के दौरान नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें, किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष अथवा स्थानीय प्रशासन को दें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media