हरिद्वार

Haridwar News: सीएम धामी से की लक्सर नेता प्रमोद खारी ने अपील

Haridwar News: लक्सर विधानसभा क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं और विकास के मुद्दों को लेकर भाजपा नेता प्रमोद खारी की एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधे लक्सर की स्थिति पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने लिखा है,- ” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, आपसे प्रार्थना है। लक्सर का भी हाल जान लो। 15 साल लक्सर बेहाल है, विधायक हुए मालामाल।”

पोस्ट ने छेड़ी स्थानीय राजनीति में बहस (Haridwar News)

प्रमोद खारी की इस टिप्पणी को क्षेत्र के विकास, जन सुविधाओं और जनता की अपेक्षाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल के दिनों में लक्सर में विकास कार्य और विधायक निधि से जुड़े मामलों को लेकर भी गंभीर चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे समय में उनकी यह पोस्ट स्थानीय राजनीति में नई बहस का मुद्दा छेड़ती हुई नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: Laksar News: विधायक निधि घोटाला! कागजों में बनी सड़क हकीकत में गायब

8 वर्षों से लक्सर में सक्रिय प्रमोद खारी

करीब आठ वर्षों से लक्सर में सक्रिय प्रमोद खारी लगातार क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वह जनसंपर्क, सामाजिक सहयोग और आम नागरिकों के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। कई सामाजिक कार्यक्रमों और जरूरतमंद लोगों की मदद में भी उनकी सक्रिय भागीदारी देखने को मिलती रही है।

जनता की आवाज को प्रमुखता देने वाला पोस्ट (Haridwar News Latest)

विधानसभा चुनाव 2027 आने वाले हैं। जिन्हें देखते हुए लक्सर में भाजपा के संभावित शेरों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रमोद खारी कि यह अपील केवल एक सोशल मीडिया पोस्ट नहीं बल्कि विकास, जवाब दे ही और जनता की आवाज को प्रमुखता देने वाला राजनीतिक संदेश भी मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Chori: महंत शुभम गिरी ने राम मंदिर में चोरी को लेकर उठाए सवाल

हालांकि, सोशल मीडिया पर व्यक्त किए गए विचार प्रमोद खारी के व्यक्तिगत राजनीतिक विचार हैं। संबंधित पक्ष की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसके बावजूद उनकी यह पोस्ट लक्सर की राजनीति में विकास और जनहित के मुद्दों को फिर से चर्चा के केंद्र में ले आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media