देशहरिद्वार

Haridwar News: 9 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

Haridwar News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरिद्वार जनपद में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।

पूरे जिले में होंगे तिरंगा आधारित कार्यक्रम (Haridwar News)

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान जिले में तिरंगा रैली, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगा प्रदर्शनी, साइकिल एवं ई बाइक रैली, तिरंगा सेल्फी बूथ और विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तिरंगा विषयक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना है।

सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यकरण

सरकारी भवनों, अस्पतालों, विद्यालयों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बाजारों, प्रमुख चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा थीम आधारित सजावट और आकर्षक रोशनी करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां संभव हो, वहां (haridwar har ghar tiranga abhiyan) रंगोली और अन्य सजावटी गतिविधियों के माध्यम से भी अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने पर जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Khatima: चकरपुर में 12 किराएदारों का हुआ सत्यापन, तीन के खिलाफ चालान

राष्ट्रभक्ति से जुड़ी गतिविधियां आयोजित (Haridwar News Today)

विद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए तिरंगे पर आधारित चित्रकला, रचनात्मक गतिविधियों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रेरक प्रसंग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय परिसर को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की पंक्तियां और राष्ट्रभक्त से जुड़े संदेशों से सजाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने की अपील

नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, विकास करो और सभी विभागों को जिलाधिकारी ने अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारी और आम नागरिकों से अपने घर, प्रतिष्ठा और कार्यालय पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर डिजिटल अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

ध्वज संहिता का पालन जरूर करें

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में भारतीय ध्वज संहिता का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल तिरंगा फहराने नहीं है। बल्कि, प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media