Haridwar Kanwar News: प्रमुख स्थानों पर तैनात 5 मेडिकल मोबाइल यूनिट
Haridwar Kanwar News: कावड़ मेला 2026 के दौरान लाखों शिव भक्तों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार की नई पहल प्रभावी साबित हो रही है। इस वर्ष पहली बार कावड़ यात्रा मार्ग पर तैनात की गई पांच मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से अब तक करीब 7000 कावड़ यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।
प्रमुख स्थानों पर तैनात मेडिकल मोबाइल यूनिट (Haridwar Kanwar News)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके सिंह ने जानकारी दी की कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए। मेडिकल मोबाइल यूनिट को प्रमुख और रणनीतिक स्थान पर तैनात किया गया है। यह यूनिट मंगलौर, बहादराबाद टोल प्लाजा, शंकराचार्य चौक स्थित होटल प्रमिला, अलकनंदा होटल और हाईवे के 4X0 पॉइंट पर संचालित की जा रही है। प्रत्येक यूनिट में प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Khatima: चकरपुर में 12 किराएदारों का हुआ सत्यापन, तीन के खिलाफ चालान
डॉक्टर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक तैनात
हर मेडिकल मोबाइल यूनिट में प्रशिक्षित चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और नर्सिंग स्टाफ सहित करीब पांच सदस्य टीम तैनात है। इन यूनिटों में सामान्य उपचार, प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीजन सुविधा, स्ट्रेचर और बुनियादी स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। गंभीर स्वास्थ्य समस्या वाले मरीजों को जरूरत के अनुसार उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने की भी सुविधा उपलब्ध है।
स्वास्थ्य सेवाओं की हो रही निगरानी
कावड़ मेले के स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता मेडिकल मोबाइल यूनिटों के संचालन और स्वास्थ्य सुविधाओं के लगातार निगरानी कर रहे हैं। जिसका उद्देश्य है सुनिश्चित करना की यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालुओं को उपचार के लिए बेवजह परेशानियों का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें: Nainital: भू-कानून से रहे सावधान! बेवजह की चालाकी पड़ेगी भारी
शिव भक्तों से स्वास्थ्य विभाग ने की अपील
सीएमओ डॉक्टर आर. के. सिंह ने कावड़ यात्रियों से यात्रा के दौरान पर्याप्त पानी पीने, अधिक थकान होने पर समय-समय पर विश्राम करने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करने की अपील की है। उन्होंने कहा है की जरूरत पड़ने पर श्रद्धालु नजदीकी स्वास्थ्य शिविर, मेडिकल मोबाइल यूनिट से तुरंत संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार समय पर उपचार और सावधानी ही सुरक्षित एवं सफल कावड़ यात्रा के महत्वपूर्ण कड़ी है।

