खटीमा

Khatima: चकरपुर में 12 किराएदारों का हुआ सत्यापन, तीन के खिलाफ चालान

Khatima: क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चकरपुर पुलिस ने किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न किराए के मकान में जाकर वहां रह रहे लोगों की जानकारी जुटा। साथ ही उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। पुलिस ने मकान मालिक को और किराएदारों को सत्यापन की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया और सुरक्षा संबंधित जरूरी जानकारी दी।

12 किराएदारों का हुआ सत्यापन (Khatima)

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 12 किराएदारों का सत्यापन किया गया। वहीं, तीन लोगों का पुलिस सत्यापन नहीं मिलने पर उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में किराएदारों का रिकॉर्ड तैयार रखें और सत्यापन प्रक्रिया को नियमित रूप से लागू करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। सत्यापन के माध्यम से किराए के मकान में रहने वाले लोगों की जानकारी पुलिस के पास उपलब्ध रहेगी। जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Nainital: भू-कानून से रहे सावधान! बेवजह की चालाकी पड़ेगी भारी

मकान मालिकों से पुलिस की अपील

चौकी प्रभारी विकास कुमार ने क्षेत्र के मकान मालिकों से अपील की है कि वह किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराए पर रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि बिना सत्यापन किसी व्यक्ति को किराए पर रखने से बचें और निर्धारित प्रक्रिया का पालन अवश्य करें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से यह भी अपील की है कि यदि आसपास किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है। तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

आगे भी जारी रहेगा सत्यापन अभियान (Khatima News)

चकरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है किरायेदार सत्यापन अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा। पुलिस के अनुसार, नियमित सत्यापन से क्षेत्र में रहने वाले लोगों का आवश्यक रिकॉर्ड तैयार करने के साथ ही अपराधों पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media