Rishikesh News: सड़क पार कर रही मां और बच्ची की करंट लगने से हुई मौत

ऋषिकेशहेल्थ

Rishikesh News: खदरी गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सड़क पार कर रही मां और बच्ची करंट की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है। दूसरी तरफ बिजली विभाग के अधिकारियों का दावा है की तार टूट कर नीचे जमा पानी के संपर्क में आ गई जिससे यह हादसा हुआ है।

क्या है पूरा मामला? (Rishikesh News)

खदरी ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने जानकारी दी कि यह घटना रविवार शाम के समय की है। शिव मंदिर गली निवासी सुमन पत्नी हरपाल जेठूरी अपनी 2 वर्षीय बच्ची के साथ अपनी बहन के घर मोटा प्लॉट गई हुई थी। रविवार देर शाम को तेज बारिश के बीच अपनी बच्ची के साथ वह अपने घर वापस आने के लिए निकली। इसी दौरान रास्ते में बिजली की तार टूट गई और अंधेरा होने के कारण उसे वह दिखाई नहीं दी। जिसके कारण वह तार के संपर्क में आ गई। इसके पश्चात दोनों को करंट लग गया और वह बेहोश हालत में गिर गए।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: उत्तरी हरिद्वार में सड़क के गड्ढों को लेकर हंगामा, लगे के नारे

अधिकारियों पर उदासीनता बरतने का आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत पहुंचे और दोनों को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने यूपीसीएल के अधिकारियों पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिजली की टूटी तार पर करंट चल रहा था। लेकिन, बिजली विभाग ने लाइन बंद नहीं की। अगर उन्होंने लाइन बंद की होती तो ऐसी घटना को होने से रोका जा सकता था।

अधिशासी अभियंता ने दिया बयान (Rishikesh News Today)

इस हादसे पर ऊर्जा निगम ऋषिकेश के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने जानकारी दी की तार टूटने के बाद नीचे बह रहे पानी के संपर्क में आ गई थी। इस दौरान यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media