Laksar News: जनता वोट नहीं देती, तो पेट फटेंगे और कीड़े पड़ेंगे

राजनीतिहरिद्वार

Laksar News: हरिद्वार के लक्सर से पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में वह क्षेत्र में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का जिक्र करते हुए जनता से वोट की बात करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनके मुंह से निकली है टिप्पणी ने पूरे बयान को सुर्ख़ियों में ला दिया है।

स्वच्छ पानी दिया है वोट तो देना पड़ेगा (Laksar News)

वीडियो में संजय गुप्ता अपने क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को अपने काम के तौर पर दिलवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि अगर स्वच्छ पानी पीने के बावजूद जनता उन्हें वोट नहीं देती है। तो पेट फटेंगे और कीड़े पड़ेंगे। उनकी है टिप्पणी मीडिया पर वायरल हो रही है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें: Haridwar: SIR अभियान की समीक्षा, DM मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

विकास के काम और वोट का हिसाब

संजय गुप्ता के बयान को अगर धीरे-धीरे समझ तो उनका तर्क है कि जिस जनता के लिए काम किया है उसे चुनाव में उसका समर्थन भी करना चाहिए। लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने यह बात कही, उसने बयान को सामान्य चुनावी अपील से कहीं ज्यादा चर्चा में ला दिया। यानी हिसाब कुछ ऐसा पानी साफ दिया और अब वोट भी साफ चाहिए। लेकिन सवाल है कि लोकतंत्र में वोट काम के बदले मिलता है या मतदाता अपनी पसंद से तय करता है?

सोशल मीडिया में हो रही चर्चा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर संजय गुप्ता के बयान को लेकर चर्चा हो रही है। खासतौर पर उनका पेट फटेंगे और कीड़े पड़ेंगे वाली टिप्पणी लोगों का ध्यान खींच रही है। हालांकि, वीडियो के उपलब्ध अंश के आधार पर बयान का संदर्भ लिया गया है। इसलिए इसे संजय गुप्ता का कथित या वायरस बयान मानते हुए ही देखा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media