Haridwar: आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने बूथों का निरीक्षण किया

शिक्षाहरिद्वार

Haridwar: विधानसभा खानपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन ने निरीक्षण तेज कर दिया है। गुरुवार को आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र के चार मध्य स्थलों का निरीक्षण किया। वहां चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और बीएलओ को मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटि रहित बनाने के निर्देश दिए।

खानपुर विधानसभा के चार बूथ का निरीक्षण (Haridwar)

आयुक्त आनंद स्वरूप ने विधानसभा खानपुर के मध्य स्थल संख्या 36, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भारुवाला, मतदेय स्थल संख्या 71, राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखपुरी, मतदेय स्थल संख्या 114, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जबरदस्तपुर और मतदेय स्थल संख्या 172, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढंडेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूत स्तर पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की स्थिति की जानकारी दी और अधिकारियों से आवश्यक प्रगति रिपोर्ट भी प्राप्त की।

पात्र मतदाता का नाम न छूटे

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने एईआरओ और बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता किसी भी स्थिति में मतदाता सूची से वंचित नहीं होना चाहिए और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने नाम, पते में त्रुटि, मतदाता की मृत्यु अथवा मतदाता के स्थान परिवर्तन जैसे मामलों का गंभीरता से सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।

BLA-2 का सहयोग लेने के निर्देश

आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची के पूर्ण निरीक्षण के दौरान संबंधित राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-2 का भी सहयोग लिया जाए। गलतियों से भारी प्रविष्टियों की पहचान संबंधित मतदाता का सत्यापन करने के बाद ही की जाए। ताकि पात्र मतदाताओं के नाम गलती से सूची से ना हटे।

यह भी पढ़ें:Haridwar Kumbh: महंत कमलदास ने कुंभ क्षेत्र की व्यापकता बनाए रखने पर दिया जोर

समय सीमा में पूरा हो पुनरीक्षण कार्य

आनंद स्वरूप ने बीएलओ को क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने और शेष मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी, निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे SIR अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों का सहयोग करें और मतदाता सूची में अपने नाम व अन्य विवरणों की जांच अवश्य करें।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद (Haridwar News)

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला, नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल, तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी, तहसीलदार दीवान सिंह राणा सहित संबंधित एईआरओ, बीएलओ और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media