Haridwar: राजनीतिक दलों ने की जिला प्रशासन की तारीफ

शिक्षाहरिद्वार

Haridwar: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अभियान की प्रगति और आगे की प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई।

99 प्रतिशत काम पूरा होने की जानकारी (Haridwar)

जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि हरिद्वार जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का 99 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों को तय प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने इस अभियान में सहयोग करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का आभार जताया। डीएम ने कहा कि सभी दलों के सहयोग से पुनरीक्षण कार्य को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद मिली है।

यह भी पढ़ें :

बचे हुए काम में भी पारदर्शिता का भरोसा

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि जो कार्य अभी बाकी है, उसे भी पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

राजनीतिक दलों ने की जिला प्रशासन की तारीफ (Haridwar News)

बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन के काम की सराहना की। प्रतिनिधियों ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में SIR अभियान को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित किया जा रहा है।

बैठक में पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी समेत अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ और अन्य अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media