CM Dhami: सीएम धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से लिया आशीर्वाद

CM Dhami: आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।

कुंभ मेले के आयोजन को लेकर हुई चर्चा (CM Dhami News)
आश्रम में हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से चर्चा की। कुंभ मेले को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
CM Yogi Haridwar: पंचतत्व में विलीन हुईं सीएम योगी की मां सावित्री देवी
कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सिंह, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की यह मुलाकात आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के बीच धार्मिक संतों से संवाद और आयोजन को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिहाज से महत्वपूर्ण रही।
