धार्मिक

Surya Grahan 2025: ग्रहण से आपकी राशि का भविष्य होगा तय, पढ़ें

Surya Grahan 2025: ग्रहण का ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व होता है। आज साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025 time in india) लगने वाला है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है जिसके कारण यह भारत में नजर नहीं आएगा। यह सूर्य ग्रहण मूल रूप से दक्षिण अमेरिका, आशिक उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया, उत्तर पश्चिम अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी ध्रुव, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर जगह (Surya Grahan 2025) पर दिखाई देगा। 

क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण? (surya grahan in india)

यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिसकी वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा। हालांकि, मानव जीवन पर इसका काफी असर देखने को मिलने वाला है। भारतीय समय (Surya Grahan 2025 Time) के अनुसार आज दोपहर 2:21 से सूर्य ग्रहण शुरू होगा और शाम 6:14 तक रहेगा। इस ग्रहण के कुल अवधि करीब 3 घंटे 53 मिनट तक होगी। 

जानते हैं किस राशि पर पड़ेगा कैसा असर (Surya Grahan 2025)

मकर राशि

सूर्य मकर राशि के तीसरे भाव में रहने वाला हैं। ऐसे में सूर्य ग्रहण का अनुकूल प्रभाव इस राशि के जातकों के जीवन में नहीं पड़ेगा। हालांकि, आपके विकास में किसी न किसी तरह की बाधा आ सकती है। 

धनु राशि 

सूर्य धनु राशि के चौथे भाव में रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण अनुकूल साबित हो सकता है। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में वृद्धि होगी। सामाजिक दायरे में भी खुशियां आ सकती है। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि में सूर्य पांच में भाव में रहने वाला हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको लाभ मिल सकता है। 

तुला राशि

तुला राशि में सूर्य नौवें भाव में विराजमान हैं। ऐसे मेष राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आपके रिश्तों में सुधार हो सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। 

कन्या राशि

सूर्य मीन राशि में रहकर एक राशि के साथ में भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में सूर्य ग्रहण का असर काफी हद तक इस राशि पर नकारात्मक पड़ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि में सूर्य आठवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अर्चना और अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण काफी हद तक अनुकूल स्थापित हो सकता है। आपको प्रोफेशनल लाइफ में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

मिथुन राशि

सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के दसवें भाव में लगने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के एकादश भाव में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही कई इच्छाएं भी पूरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *