क्राइम

Delhi Crime: कैंट इलाके में हुआ सड़क पर खूनी तमाशा, चाकू बना हथियार

Delhi Crime: दिल्ली कैंट के किर्बी प्लेस (delhi cantt crime news) इलाके में ऐसी घटना हुई है जिसे एक बार फिर से दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल एक युवक द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से सरे आम ताबड़तोड़ हमले की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यह घटना रविवार देर रात की है। घटना यह है कि दिल्ली कैंट निवासी आशिक ने खौफनाक कदम उठाते हुए महिला मित्र पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद इस घटना का वीडियो (Delhi Crime) लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

कैंट निवासी आशिक ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी महिला मित्र पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक लड़की खून से लथपथ है और गंभीर रूप से घायल बैठी हुई है। उसके ही पास अवस्था में फुटपाथ पर पड़ा हुआ है। 

Haldwani Crime: जंगल में मिली विवाहिता की लाश, चेहरे पर रेंग रहे थे कीड़े

राहगीर ने दी पुलिस को सूचना

दिल्ली पुलिस को एक रहा चलते व्यक्ति ने रविवार की रात इस घटना की जानकारी दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें वहां गंभीर रूप से घायल लड़की मिली जिसके गले पर चाकू के निशान थे। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद कर लिया है। आप दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

फिलहाल दोनों का चल रहा है (delhi crime news)

पुलिस द्वारा (Delhi Crime) प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल दोनों का इलाज दीनदयाल अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों के अनुसार लड़की की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह हमला क्यों किया गया है?

Crime: हरिद्वार में हुआ मेरठ पार्ट-2, पत्नी ने प्रेमी संग किया मर्डर

दोनों के बयान आज होंगे दर्ज

पुलिस ने अभी दोनों का बयान भी दर्ज नहीं किया है। बयान दर्ज करने के लिए मना कर दिया है। दिल्ली पुलिस आज दोपहर में दोनों का बयान दर्ज करेगी। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि यह मामला क्या है। 

दोनों के बीच हाल ही में हुआ था विवाद

दिल्ली पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि अमित और लड़की (crime news) पिछले 1 साल से दोस्त थे। हाल ही में दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद अमित ने यह खौफनाक कदम उठाया था। अमित ने अपनी गर्लफ्रेंड के गले और पेट की बाई और पर चाकू से कई बार किया और खुद पर भी जानलेवा हमला किया। दिल्ली कैंट थाने में आरोपी अमित के खिलाफ बीएस की धारा 109 (1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Waqf पर दिया बयान, BJP नेता अली के घर में लगी आग – कनेक्शन क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *