Dehradun Crime: महिला के साथ हुआ बार-बार दुष्कर्म, मामला गंभीर
Dehradun Crime: हैदराबाद की एक महिला उत्तराखंड घूमने आई थी। इसके बाद वह इंस्टाग्राम से एक युवक के साथ जुड़ गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय दोनों लिवइन में भी रहे लेकिन बाद में आरोपित ने उससे संपर्क तोड़ दिया। महिला ने प्रेमनगर थाना (dehradun crime news) में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खुद भी शादीशुदा है महिला (Dehradun Crime)
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है। लेकिन अकेले रहती है। साल 2024 में वह उत्तराखंड (uttarakhand crime news) घूमने आई थी। इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम से अजय बहुगुणा के साथ दोस्ती हुई। महिला ने बताया कि आरोपित ने अपनी फर्जी आईडी ऋषभ शर्मा के नाम से बनाई हुई थी। वह उसे लगातार फोन और मैसेज भेज कर संपर्क करता रहा। बाद में उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा।
Vikasnagar: पुलिस को मिला एक करोड़ का सांप, मचा हड़कंप
आरोपित ने उसके साथ किया rape
आरोपित की बातों में आकर महिला ने शादी की बात स्वीकार की और 30 अगस्त को फ्लाइट से देहरादून आई। उसने प्रेमनगर स्थित एक होटल में कमरा लिया। आरोपित उससे मिलने के लिए होटल पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कई बार आरोपित से मिलने देहरादून पहुंची जहां आरोपित ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों लिवइन में रहने लगे। महिला ने बताया कि आरोपित ने उससे 6 लख रुपए भी लिए और बाद में उससे संपर्क तोड़ दिया। पुलिस ने अभी आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Share Market Today: ऑटो, FMCG, IT सेक्टर में जोरदार खरीदारी हुई
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं टिप्पणी
इस खबर को लेकर सोशल मीडिया (Dehradun News) पर लोग टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि महिला बयान दे रही है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया तो वह दोबारा देहरादून बार-बार उससे मिलने क्यों आई। साथ ही ऐसे सवाल भी उठाए जा रहे हैं कि इतना सब होने के बाद भी दोनों लिवइन में क्यों रह रहे थे।