हेल्थ

Covid-19 India Cases: क्या भारत पर फिर से टूटा Covid का कहर?

Covid-19 India Cases: भारत में केरल, तमिलनाडु गुजरात महाराष्ट्र जैसे राज्यों में Covid-19 के मामलों में हाल ही में उछाल देखे गए हैं। यह उछाल ओमिक्रॉन के BA.2.86 सब-वेरिएंट के कारण है। जिसे Pirola (covid new variant) के नाम से जाना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि JN.1 सब-वेरिएंट की संरचना में लगभग 30 बदलाव हैं। जो इसे मौजूदा इम्यूनिटी को चकमा देने और तेजी से फैलने में सक्षम बना रहे हैं। यह बदलाव वायरस के स्पाइयक प्रोटीन में होते हैं जो इस मानव कोशिकाओं में घुसने में मदद करते हैं। 

पुराने टीके हो सकते हैं असरदार (Covid-19 India Cases)

कुछ संक्रामक रोग विशेषज्ञों (Covid-19 in India) का कहना है कि JN.1 मौजूदा इम्यूनिटी को बाईपास कर सकता है और अधिक संक्रामक है। हालांकि इसके लक्षण ओमिक्रॉन से ज्यादा लग नहीं है। इसके बावजूद भी, टी और बी कोशिकाएं जो पिछले संक्रमण या टीकों से वायरस को याद रखती है। बीमारी को और उसकी गंभीरता को कम करने में मदद करती है। पीएलओएस पैथोजेन्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार टी कोशिकाएं ओमिक्रॉन के कुछ हिस्सों को पहचान सकती है। और बी कोशिकाएं एंटीबॉडी बनाकर इसे रोक सकती है। 

Covid-19 in India: क्या फिर से भारत में फैल रहा कोरोना?

रोगी सावधानी का पालन जरूर करें

अनियंत्रित शुगर, क्रॉनिक किडनी रोग, एचआईवी या अंग प्रत्यारोपण जैसे रोगों से पीड़ित लोगों को ज्यादा सावधानी (Covid-19 Cases in India) बरतनी होगी। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बच्चे भी जोखिम में है। पुराने टीके जो पहले के वेरिएंट्स के लिए डिजाइन किए गए थे। JN.1 के खिलाफ कम प्रभावित है। दूसरी तरफ जेमकोवैक-19 जैसी mRNA वैक्सीन को नए वेरिएंट के लिए आसानी से अपडेट किया जा सकता है। 

नए टीके नहीं उपलब्ध (Covid-19 India)

प्रयोगशाला में निर्मित mRNA का उपयोग करके प्रतिरक्षा प्रणाली को एक्टिव करते हैं।जेमकोवैक-19 को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर संग्रहीत किया जा सकता है। जिससे यह अन्य mRNA टीकों की तुलना में अधिक सुविधाजनक है। जो ठंडे तापमान में रहते हैं। नए वेरिएंट्स के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा के लिए mRNA टीकों को जल्दी से समायोजित करने की क्षमता जरूरी है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं की जोखिम वाले समूह मास्क पहने और सामाजिक दूरी जैसे सावधानी का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *