Dehradun News: बिहार की संस्था ने युवाओं को बनाया ठगी का निशाना
Dehradun News: थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अजबपुर में कार्यालय खोलकर युवाओं से ठगी करने वाली बिहार की संस्था के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज किया गया है। संस्था द्वारा कार्यालय खोलकर युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण देने के नाम पर पैसे जमा कराए गए थे। सरकारी योजनाओं के प्रचार के नाम पर संस्था द्वारा फीस ली जा रही थी।
पुलिस ने खाते किए फ्रीज (Dehradun News)
पुलिस ने कंपनी के सभी खातों के साथ-साथ कंपनी के अकाउंट के खाते को भी फ्रीज कर दिया है। इसके अलावा ऐसे सभी खाते जिनमें कंपनी द्वारा अधिकतर लेनदेन किया गया उन सभी को भी चिन्हित कर फ्रीज करने के कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: खानपुर थाना क्षेत्र गांव में दहशत का माहौल! जानिए पूरा मामला
बिहार के संस्था ने बनाया युवाओं का पागल
बिहार की संस्था द्वारा युवाओं से रोजगार और प्रशिक्षण के नाम पर ठगी किए जाने के (uttarakhand news) संबंध में शिकायत मिलने पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने जांच की है। जांच के दौरान संस्था बिहार के पटना में पंजीकृत है। जिसके द्वारा देहरादून के अजबपुर क्षेत्र में कार्यालय खोलकर प्रदेश के युवाओं से प्रशिक्षण के नाम पर प्रति व्यक्ति 6100 रुपए लिए गए थे। कंपनी ने दावा किया था की धनराशि को उसके द्वारा सरकारी योजनाओं के प्रचार और युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण देने के लिए लिया जा रहा था।
जांच में हुए बड़े खुलासे (Dehradun News Today)
जांच के दौरान संस्था के कार्य प्रणाली और खातों में गड़बड़ी पाए जाने पर थाना नेहरू कॉलोनी में संबंधित संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी है की घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने एसएसपी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विवेचना के दौरान संस्था के कार्यालय और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें: Uttarkashi News: जर्जर पुल से जुड़े तीन गांव के लोग! हो सकती है दुर्घटना
अब तक की छानबीन में संस्था के बिहार में तीन लोगों (Dehradun News) के नाम पर पटना में रजिस्टर्ड होने की जानकारी मिली है। कंपनी ने उससे जुड़ने वाले प्रत्येक सदस्य को अन्य सदस्य को कंपनी से जुड़ने पर प्रति सदस्य ₹400 दिए गए।