Dehradun News: इस वजह से पूर्व सीएम हरीश रावत ने की भुट्टा पार्टी
Dehradun News: रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष समेत पंचायत प्रतिनिधियों और नगर निगम पार्षदों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं के बीच भुट्टा, जलेबी पार्टी दी। हरीश रावत ने कार्यक्रम को कार्यकर्ता सम्मान पार्टी का नाम दिया।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का किया सम्मान (Dehradun News)
हरीश रावत ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया और उत्साह के साथ स्वागत किया। उन्होंने सभी निर्वाचित नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देहरादून के पंचायत चुनाव के नायक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह रहे हैं। उन्होंने अपनी कुशलता के साथ और अपने नेतृत्व क्षमता के बल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा को तोड़ दिया। कई चुनाव में हार के बावजूद भी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में तमाम सरकारी बाधाओं और अड़चनों के बाद भी उन्होंने कांग्रेस का परचम लहराया है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: हाईकोर्ट ने लगाया कम्पनी को फटका, अब भरेंगे करोड़ो रुपए
भाजपा को हरा सकती है कांग्रेस
पूर्व मुख्यमंत्री ने इसके साथ तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई देते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने संघर्ष के बलबूते पर बीजेपी को हरा सकते हैं। उन्होंने कहा अगर राज्य सरकार ने चुनाव में बाधा नहीं डाली होती तो शायद हम इतने जागरूक होकर चुनाव नहीं लड़ पाए। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 2020 कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसलिए वह भी इस जीत के बराबर के हिस्सेदार हैं।
यह भी पढ़ें: Nainital News: भाजपा जिला अध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
2017 में जीतेगी कांग्रेस (Dehradun Latest News)
आगे उन्होंने यह कहा की यही चीज 2027 में कांग्रेस सरकार लाने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। हम भाजपा पर भारी हो रहे हैं। देहरादून और नैनीताल जैसी जगह जहां राज्य का गौरव है। वहां पर कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है।