Haridwar News: ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

Haridwar News: विकास भवन सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (USRLM) ने की। बैठक में हरिद्वार जिले में NRLM के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए।

SHG के बैंक खातों और KYC कार्य में तेजी के निर्देश (Haridwar News)
बैठक में स्वयं सहायता समूहों (SHG), ग्राम संगठन (VO) और क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने KYC, SHG सदस्यों के बैंक खातों का LOKOS में अपडेशन, SMC और ऑडिट कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बिना बैंक खाते वाले SHG और अधूरी प्रोफाइल वाले समूहों का रिकॉर्ड भी जल्द पूरा करने को कहा गया।
यह भी पढ़ें: Haridwar: ललतारौ पुल से बाल्मीकि चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
ई-बुककीपर से बढ़ेगी वित्तीय पारदर्शिता
अधिकारियों ने ग्राम पंचायतवार ई-बुककीपर के कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने पर जोर दिया। इसके माध्यम से समूहों का वित्तीय रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और पारदर्शिता बढ़ाने की बात कही गई।
लखपति दीदी की आजीविका बढ़ाने पर फोकस (Haridwar News Today)
बैठक में लखपति दीदी की आय और आजीविका को मजबूत करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जाए।
प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों पर जोर
RSETI प्रशिक्षण, स्मॉल एंटरप्राइजेज, इंटरलोनिंग, बीमा सखी, FLCRP और BC सखी से जुड़े प्रशिक्षण समय पर पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए। VPRP के तहत एंटाइटलमेंट और लाइवलीहुड प्लान तैयार कर उन्हें ग्राम सभा और GPDP में शामिल करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, USRLM के वरिष्ठ अधिकारी, छह ब्लॉकों के BDO और NRLM टीम के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों को सभी निर्धारित कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
