Haridwar Police: प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू बेचने वालो पर पुलिस का शिकंजा

हरिद्वारहेल्थ

Haridwar Police: हरिद्वार में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने आज कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत खड़खड़ी, भूपत वाला, भीमगोडा और आसपास के क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के चालान किए गए और उन्हें दोबारा ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत की गई।

ऑपरेशन प्रहार के तहत दुकानों पर छापामारी (Haridwar Police)

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले में प्रतिबंधित गुटका और तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र में दुकानों की जांच की। अभियान का उद्देश्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है।

यह भी पढ़ें: Haridwar: 18 अक्टूबर को हरिद्वार में होगी प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा

कोटपा अधिनियम के तहत काटे चालान

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने वाले संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही दुकानदारों को प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री बंद करने के निर्देश दिए गए।

दोबारा बिक्री करने पर होगी कानूनी कार्रवाई (Haridwar Police News)

हरिद्वार पुलिस ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचते हुए पाए जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित गुटका और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे में दुकानदारों को नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media