Khatima News: विद्यालय में दिया जा रहा था छात्रों को एक्सपायरी राशन?
Khatima News: खटीमा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने तीन दिन का आंदोलन किया। भोजन के गुणवत्ता, बिजली पानी से लेकर साफ सफाई, एक्सपायरी राशन व अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा आंदोलन किया गया। इसके बाद निदेशालय जनजाति कल्याण ने बड़ी कार्रवाई की है। छात्रों द्वारा उठाए गए आरोपों के बाद प्राचार्य को पद से हटा दिया गया है।
पूरे मामले की होगी जांच (Khatima News)
इस मामले में विद्यालय की प्राचार्य भारती यादव को तत्काल प्रभाव से जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से अटैच कर दिया है। इस पूरे मामले में अलग से जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जो पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, विद्यालय की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए पीजीटी गणित के शिक्षक रोशन झिंक्वाण को प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: क्या वोटरों के नाम काटने की हो रही कोशिश? उठे बड़े सवाल!
छात्र-छात्राओं ने उठाए गंभीर मामले
तीन दिन के धरने में छात्र-छात्राओं ने गंभीर मामले उठाए। एक छात्रा ने कहा कि हमें अच्छा खाना नहीं मिलता है। हमें एक्सपायरी डेट का सामान दिया जा रहा है। उसके बारे में हमें जानकारी नहीं थी। जब लाइट नहीं आती तो जनरेटर भी नहीं चलता है। जिसके कारण हमें देर रात तक नींद नहीं आती है और हम सो नहीं पाते हैं।
देर तक जागने के कारण हमें सुबह कक्षा (udham singh nagar news) में नींद आती है। जिसकी वजह से हमें डांट भी खानी पड़ती है। इसके अलावा विद्यालय परिसर में गंदगी बहुत है। साथ ही बेंच आदि की व्यवस्था भी नहीं है।
विधायक भुवन कापड़ी धरनास्थल पहुंचे
इस मामले की जानकारी मिलने पर जिला जनजाति कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार और तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली। इसके अलावा खटीमा विधायक भवन चंद्र कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, राज्य दर्जा मंत्री मोहनी पोखरिया और सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा भी धरना स्थल पर गए और छात्रों से उनकी समस्याएं सुनी।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: सड़क बनी तालाब! जलभराव ने कांवड़ियों की मुश्किलें बढ़ाई
प्राचार्य को पद से हटाकर किया गया अटैच (Khatima News Today)
निदेशालय के आदेश में यह कहा गया है कि प्राचार्य भारती यादव के संबंध में स्थानीय जनजाति प्रतिनिधियों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की तरफ से लगातार शिकायतें आ रही थी। छात्रों और अभिभावकों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए उन्हें अग्रिम आदेशों तक जिला जनजाति कल्याण अधिकारी के कार्यालय में अटैच किया गया है।
