Jaspal Rana: हाई परफार्मेंस कोच थे जसपाल राणा! बनाए ना भूलने वाले रिकॉर्ड
Jaspal Rana: हमारे देश के होनहार निशानेबाज जसपाल राणा अब नहीं रहे। वह अस्पताल में भर्ती थे जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की पुष्टि नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीने में बेचैनी के बाद उन्हें स्टेंट लगाया गया था। इसके बाद उन्हें फिर से अटैक आ गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
हाई परफार्मेंस कोच थे जसपाल राणा (Jaspal Rana)
जसपाल राणा का जन्म टिहरी जिले के चिलामू गांव में हुआ था। वह भारत के पिस्टल निशानेबाजों के लिए हाई परफार्मेंस कोच थे। हाल फिलहाल में म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटते समय उन्हें बेचैनी महसूस हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। जसपाल राणा ने केवल 18 साल की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को चौकाया था। साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारत का परचम हमेशा लहराया।
यह भी पढ़ें: CM Dhami News: परियोजनाओं में हुई देरी तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
यशपाल राणा के ना भूलने वाले रिकॉर्ड
साल 2006 दोहा एशियाई गेम्स (jaspal rana sports career) में उनके तीन स्वर्ण पदक और वर्ल्ड रिकॉर्ड को कोई जिंदगी भर नहीं भूल सकता। खेल के साथ-साथ उन्होंने सियासत में भी कदम रखा था। वह वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने उतरे थे। लेकिन उन्हें हर का सामना करना पड़ा था। उसके बाद साल 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक बने।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: लालतारौ पुल से लेकर अपर रोड तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी श्रद्धांजलि (Jaspal Rana Death)
अत्यंत दुखी और स्तब्ध हूँ, देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी की माटी में जन्मे, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने वाले महान निशानेबाज और प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य,पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्री जसपाल राणा जी के असामयिक निधन का समाचार पाकर मन गहरे शोक में है।
— Rekha Arya (@rekhaaryaoffice) June 12, 2026
यह… pic.twitter.com/Ndlpt7l2vu
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जसपाल राणा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया-“अत्यंत दुखी और स्तब्ध हूँ, देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी की माटी में जन्मे, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने वाले महान निशानेबाज और प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य, पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्री जसपाल राणा जी के असामयिक निधन का समाचार पाकर मन गहरे शोक में है। यह संपूर्ण खेल जगत और विशेषकर हमारे उत्तराखंड के लिए एक ऐसा शून्य है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा।”

