Pranav Champion: पूर्व विधायक चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग तेज
Pranav Champion: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की ऑडियो क्लिप में बोली गई अभद्र और अमर्यादित भाषा का मामला बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों ने संत रविदास घाट पर आज पंचायत की है। यह पहली बार नहीं है जब पूर्व विधायक के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।
पूर्व विधायक चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग (Pranav Champion)
पंचायत में शामिल लोगों ने पूर्व विधायक चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होगी तो हम आंदोलन करेंगे। इस पंचायत में समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुसरण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने पूर्व विधायक चैंपियन से इस मामले में माफी मांगने को कहा है।
यह भी पढ़ें: CM Dhami Karnprayag: कर्णप्रयाग प्रकरण को लेकर सीएम धामी ने दिया बयान
तमाम संगठन एक मंच पर पहुंचे
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की एक ऑडियो दो दिन पहले बाहर आई थी। जिसमें पूर्व विधायक ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और टिप्पणी की थी। इस मामले को लेकर भीम आर्मी समेत अनुसूचित जाति के तमाम संगठन एक मंच पर आए। इस मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज किया था।
नहीं थम रहा विवाद (Kunwar Pranav Champion)
प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रणव सिंह चैंपियन के द्वारा बोली गई बातों का मामला तूल पकड़ने के बाद तुरंत इस ऑडियो को एआई जनरेटेड बताते हुए मामला शांत करने का प्रयास किया गया। लेकिन, जनता इतनी भी मूर्ख नहीं है। इस मामले को लेकर शुक्रवार शाम रुड़की सिविल लाइन स्थित रविदास घाट पर अनुसूचित जाति के लोगों ने पंचायत बुलाई।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
बर्दाश्त नहीं होगा अपमान
पंचायत में मौजूद समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि यह समाज के साथ लड़ाई नहीं है। बहुजन समाज का पूर्व विधायक द्वारा अपमान किया गया है। जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भी पूर्व विधायक चैंपियन इस मामले में माफी मांग लेते हैं तो यह मामला नहीं पड़ जाएगा।
सड़क पर उतरकर करेंगे आंदोलन
संत रविदास धाम ट्रस्ट के संस्थापक योगेश कुमार (haridwar news) ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी सही नहीं है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की गिरफ्तारी होनी चाहिए। अगर यह शीघ्र नहीं होता है तो अनुसूचित जाति के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सोमपाल सिंह, संजीव वर्मा, यासिर, अनीश, सोनू, सुरेश, जगपाल आदि शामिल रहे।

