स्पोर्ट्स

CSK vs MI Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की शानदार जीत

CSK vs MI Live Score: CSK- 158/06 (19.01) | MI- 155/9 (20.3)

23 Mar 2025, 11:11:00 PM IST

CSK vs MI Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की शानदार जीत

23 Mar 2025, 10:52:00 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स को 15वें ओवर में पांचवां झटका लगा है। सैम करन 4 रन बनाकर आउट हुए। रचिन 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

23 Mar 2025, 10:30:00 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स ने गवाई चार विकेट।

23 Mar 2025, 10:27:00 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज शिवम दूबे 7 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। विग्नेश ने उन्हें आउट किया।

23 Mar 2025, 09:07:00 PM IST

 मुंबई इंडियंस ने 141 के स्कोर पर 9 विकेट गवा दिया है। फिलहाल 19वां ओवर चल रहा है। 

23 Mar 2025, 09:01:00 PM IST

MI ने 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं।

23 Mar 2025, 08:51:00 PM IST

MI ने 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं।

23 Mar 2025, 08:46:00 PM IST

MI ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं। नमन 11 और सैंटनर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

23 Mar 2025, 08:3:00 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस पर हावी हो गई है। तीसरे ओवर में  रॉबिन मिन्ज और फिर तिलक वर्मा को पवेलियन पहुंचा दिया है। 

23 Mar 2025, 08:33:00 PM IST

रविंद्र जडेजा (ravindra jadeja) की झोली में आकर गिरी बॉल। मुंबई इंडियंस का पांचवा विकेट गिरा। 

23 Mar 2025, 08:24:00 PM IST

मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को वापस पवेलियन जाना पड़ा। धोनी की टीम ने मुंबई इंडियंस की धज्जियां उड़ाई हुई है। 

23 Mar 2025, 08:02:00 PM IST

विल जैक्स ने 7 गेंद में बनाए 11 रन और आउट हुए। अश्विन ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

23 Mar 2025, 07:53:51 PM IST

खलील अहमद ने मुंबई को डबल झटके दे दिए हैं। रेयान मुँह लटकाई वापिस लौटे। मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट भी गिर गया है।

23 Mar 2025, 07:36:26 PM IST

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। खलील अहमद ने उन्हें आउट किया। वह 4 गेंद खेलकर पवेलियन लौटे।

23 Mar 2025, 07:08:34 PM IST

CSK vs MI Live Score: चेन्नई ने जीता टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने टॉस जीत लिया है और सबसे पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई और मुंबई (Mumbai Indians) के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टॉस कुछ देर में होगा। फिलहाल खिलाड़ी वार्म अप कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी (IPL Match Live) स्टेडियम आ गए हैं। मैच के लिए टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीम के खिलाड़ियों का स्टेडियम पहुंचने का वीडियो भी सामने आया है। 

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)- रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद

CSK vs MI Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18 सीजन का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। एक मैच का बैन लगने की वजह से हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव (surya kumar yadav) मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड (rituraj gaikwad)करेंगे। दोनों टीम में लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमें है।मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के कुल 47 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी है। मुंबई ने 20 मैच जीत लिए हैं। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 में जितने में कामयाबी हासिल की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *