उत्तराखंड

Dehradun Weather: दो दिन में बदलेगा मौसम, जानिए क्या है अलर्ट की वजह?

Dehradun Weather: उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है। रोजाना दिन में चटक धूप खिलने लगी है। जिससे सर्दी का अहसास कम हो रहा है। लेकिन रात के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। इसकी वजह से रात में ठंड बहुत हो रही है।

इस हफ्ते भी हो सकती है तापमान में गिरावट (Dehradun Weather)

मौसम विभाग(Uttarakhand Weather) के अनुसार इस सप्ताह में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। इसकी वजह से रातों में और ज्यादा ठंड होगी। एक दिसंबर से अब तक के तापमान की बात करें तो दून में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। बीते चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे ही है। इसके कारण दिन के मुकाबले रात के समय अधिक ठंड हो रही है और सर्द हवाएं भी चल रही हैं। 

यह भी पढ़ें: Rishikesh: हरिद्वार-ऋषिकेश डकैती मामले में पांचों आरोपी हुए गिरफ्तार

आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड 

आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते दिन रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 22.3 डिग्री रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कमी के साथ 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क ही रहेगा।

कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कोहरा छाने की आशंका है। इसके बाद शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। 17 दिसंबर से तापमान में और कमी आएगी। साथ ही शीतलहर चलने की चेतावनी भी है। इसके कारण आने वाले दिनों में ठंड अभी और परेशान करेगी।

Air Pollution: स्वच्छ हवा हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होती है। लेकिन जहरीली हवा सेहत के लिए खतरनाक होती है। यह बातें यह बातें आप आमतौर पर सुनते रहते हैं। लेकिन एक हालिया स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है की हवा में घुल चुके जहरीले कण भारतीयों में मौत का खतरा तेजी से बढ़ा रहे हैं। आगे पढ़ते हैं इस रिसर्च में क्या-क्या खास बातें बताई गई है। – https://varta360.com/air-pollution-toxic-air-has-snatched-away-millions-of-lives-are-you-safe/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media