Haridwar: दीपावली से पहले कनखल के झंडा चौक पर प्रशासन की कार्रवाई

हरिद्वार

Haridwar: दीपावली के त्योहार को देखते हुए हरिद्वार में बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को कनखल के झंडा चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

सड़क और फुटपाथ से हटाया गया कब्जा (Haridwar)

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक रास्तों को खाली कराना और लोगों के आवागमन को आसान बनाना रहा।

यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh Mela: निर्माण कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई- मंडलायुक्त

त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था पर नजर

दीपावली के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण होने से यातायात प्रभावित होने के साथ ही पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की ओर से इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रमुख बाजारों और मार्गों पर कार्रवाई की जा रही है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान (Haridwar News)

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दीपावली पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने लोगों से सार्वजनिक रास्तों पर सामान रखकर आवागमन बाधित न करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media