Haridwar: नगर निगम, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

हरिद्वार

Haridwar: नगर निगम हरिद्वार की ओर से सोमवार को आइरिश ब्रिज से दिव्यांग घाट होते हुए बैरागी कैंप तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में आयोजित अभियान में नगर निगम के कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लेकर सफाई व्यवस्था में सहयोग किया।

नगर निगम अधिकारियों के नेतृत्व में हुई सफाई (Haridwar)

अभियान के दौरान वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी पवन कार्की, सहायक नगर आयुक्त गौरव रावत और मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त के नेतृत्व में क्षेत्र में सफाई कराई गई। नगर निगम के सुपरवाइजर बलराम, दीपक, विक्रान्त, प्रदीप और धीरज सहित 20 पर्यावरण मित्रों ने सक्रिय सहभागिता की।

यह भी पढ़ें: Haridwar: कुंभ 2027 के बाद भी काम आएंगी ये परियोजनाएं, बदलेगी हरिद्वार की तस्वीर!

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों ने भी लिया हिस्सा

स्वच्छता अभियान में करीब 55 से 60 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। इसके अलावा वेलनेस समाज फाउंडेशन के लगभग 20 समाजसेवियों ने भी सफाई कार्य में सहयोग किया। विभिन्न वर्गों की सहभागिता के जरिए क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और आमजन को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ रखना (Haridwar News)

नगर निगम के अनुसार, अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ रखना और सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार के निर्माण को बढ़ावा देना रहा। नगर निगम ने अभियान में सहयोग देने वाली सभी संस्थाओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media