Haridwar: पेंटागन मॉल स्थित Mcdonald’s में मिली बदबूदार प्याज

Haridwar: हरिद्वार में खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता और प्रतिष्ठानों में जरूरी मानकों की जांच को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण अभियान चलाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने आर्यनगर और ज्वालापुर क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया है।
मैकडोनाल्ड में मिला बदबूदार प्याज (Haridwar)
पेंटागन मॉल स्थित मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट में बर्गर और अन्य खाद्य पदार्थों में बदबूदार, खराब और ना खाए जाने लायक कटे प्याज का इस्तेमाल होता मिला। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर मीट प्रोडक्ट और आइसक्रीम डेजर्ट के निर्माण और बिक्री पर भी रोक लगा दी। रेस्टोरेंट के खाद्य लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति की गई है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: डीएम मयूर दीक्षित ने NHAI अधिकारीयों को दिया अल्टीमेटम
खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने पेंटागन मॉल स्थित मैकडोनाल्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बर्गर सहित अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण में इस्तेमाल किया जा रहे कटे प्याज की गुणवत्ता बेहद खराब मिली। प्याज से दुर्गंध आ रही थी और उसे मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया।
आर्यनगर में प्रतिष्ठान का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान आर्य नगर स्थित पिलपकार्ट के ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म से जुड़े इंस्टाकार्ट प्रतिष्ठान को भी जांचा गया है। यहां विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान से खाद्य सुरक्षा और साफ सफाई से संबंधित जरूरी दस्तावेज मांगे। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी विभागीय टीम के सामने मेडिकल रिकॉर्ड, पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल से संबंधित दस्तावेज और स्टॉक का रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सके।
ज्वालापुर क्षेत्र में भी हुई जांच (Haridwar Macdonald News)
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने ज्वालापुर क्षेत्र में भी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। विभाग की तरफ से इस तरह के निरीक्षणों का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से इस कार्रवाई के बाद अब संबंधित प्रतिष्ठानों में जरूरी रिकॉर्ड और मानकों के पालन को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
